अक्सर देखा गया है की पढाई करने वाले छात्रो को पैसे की कमी होती है और करियर में बाकि छात्रो से पीछे रह जाते है क्योकि अपने इच्छा अनुसार पढाई नहीं कर पाते है और सपने अधूरे रह जाते है इसी तकलीफ को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने PM Scholarship Yojana शुरू की है यह योजना विशेष तौर पर उन छात्रो के लिए शुरू किया गया है जो पढाई में अच्छे है लेकिन पैसे की तंगी के कारण आगे की पढाई कर नहीं पाते है और कही न कही करियर बनाने में असफल हो जाते है।
आपको बता दे की इस योजना के तहत 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को छात्रवृति दी जाती है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना 2025 एक केंद्रीय स्तरीय योजना है इसलिए इससे प्राप्त छात्रवृति सीधे आवेदक के बैंक खाते में आती है।
PM Scholarship Yojana के माध्यम से छात्रों को हर साल ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की राशि दिया जाता है। यह योजना न केवल छात्रों को वित्तीय मदद करता है बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है। आइये अब हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।
PM Scholarship Yojana 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना |
| पात्रता | 9वीं से 12वीं तक के छात्र |
| मिलने वाली राशि | ₹75,000 से ₹1,25,000 तक |
| मुख्य उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में मदद देना |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.myscheme.gov.in/schemes/pmss |
पीएम स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य एवं लाभ
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके पढ़ाई के खर्चों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। आपको बता दे की इस योजना में विशेष रूप से उन छात्रों को मदद मिलता है जिनके परिवार की सालाना आय कम है और जो पढ़ाई में अच्छे हैं। इसके अंतर्गत छात्रों को ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की राशि दी जाती है जो किताबें, फीस, और अन्य शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
पीएम स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने पर आप इस बात से निश्चित हो जायेंगे की आपकी आगे की पढाई कैसे होगी अर्थात सरकार द्वारा आपके पढाई का पूरा खर्चा उठाया जायेगा। इस स्कॉलरशिप योजना से छात्रों का सपना पूरा करने में मदद मिलता है।
यह भी पढ़े : नेशनल स्कालरशिप के लिए मिलेंगे 75000 रूपये, अंतिम तारीख से पहले करे आवेदन
PM Scholarship Yojana 2025 के लिए पात्रताएं
अगर आप प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शर्तो का पालन करना होगा।
- सबसे पहले छात्र को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- योजना का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जो पढ़ाई कक्षा 9वीं से 12वीं के बीच हो रही हो
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपका आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
- आपको बता दे की छात्रों को अपनी पिछली कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए। जैसे अगर आप कक्षा 10वीं में हैं, तो 9वीं कक्षा पास होनी चाहिए।
PM Scholarship Yojana में कितना राशि मिलेगा
आपको बताना चाहता हूँ की इस छात्रवृत्ति योजना में ₹75,000 से ₹1,25,000 तक मिलेगा जो राशि हर साल पढाई के खर्चे और परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जायेगा। इसके अलावा राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
इस स्कॉलरशिप की राशि का उपयोग छात्र अपनी किताबों, फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए कर सकते हैं। इससे पढाई के खर्च का टेंशन नहीं आता और पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- छात्र का बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (9वीं या 11वीं की)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया
अगर आप प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए आवेदन कर रहे है तो आपको बताये तरीके को को फॉलो करना होगा। इसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां पर “New Registration” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, कक्षा और स्कूल का नाम जैसी जानकारी भरनी होगी।
इससे रजिस्ट्रेशन होगा अब रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसके द्वारा आप लॉगिन कर सकते हैं। फिर “Apply Online” पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और निजी जानकारी भरें। आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा की मार्कशीट अपलोड करना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को एक बार चेक करें और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार आवेदन जमा हो जायेगा उसके बाद आप लॉगिन करके अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।