LPG Cylinder Price Drop : अचानक झारखण्ड के इन जिलो एलपीजी सिलेंडर का रेट गिरा

अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक काम की खबर है। जुलाई की शुरुआत में झारखंड के कई जिलों में एलपीजी गैस के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है की एलपीजी गैस सिलेंडर रेट प् भारी कटौती की जाएगी। इससे बजट में बड़ा असर देखने को मिलेगा क्योकि एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अभी असमान चाहे हुए है।

अब सवाल ये उठता है कि किस जिले में गैस कितने की मिल रही है और कहां सबसे सस्ता है? अगर आप भी अपने घर के लिए नया सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। आज हम आपको बताएंगे कि झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें क्या हैं और कहां सबसे सस्ता मिल रहा है।

LPG Cylinder Price Drop News

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही झारखंड में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हल्का सा बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव राज्य के सभी 24 जिलों में लागू हुआ है। हालांकि यह कटौती ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी कुछ जिलों में आपको सिलेंडर पहले के मुकाबले 15 से 20 रुपए सस्ता मिल सकता है।

यह बदलाव 4 जुलाई से लागू हुआ है इसलिए अगर आपने अभी तक जुलाई महीने का सिलेंडर बुक नहीं किया है, तो आपको नया रेट जरूर देख लीजिये। खास बात ये है कि हर जिले में गैस के दाम एक जैसे नहीं हैं। कहीं यह सस्ता हुआ है तो कहीं थोड़ी महंगाई बनी हुई है आइये जान्नते है आपके जिले में इसका रेट कितना कम हुआ है।

यह भी पढ़े : सभी महिलाओं को मिल रहा फ्री सोलर आटा चक्की मशीन

किन जिलों में हुआ गैस सिलिंडर सस्ता

अब बात करते हैं उन जिलों की जहां एलपीजी गैस सस्ती हुई है। सबसे पहले नाम आता है जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां का जहां इस समय गैस सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए है आपको बता दे की कई बाकी जिलों एलपीजी गैस सिलेंडर 1000 रूपये तक भी चला गया है अगर देखा जाये तो करीब 200 रुपया कम है।

ये दोनों जिले फिलहाल झारखंड में सबसे कम कीमत पर गैस देने वाले क्षेत्र माने जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन इन जिलों से है उनके लिए यह एक राहत की खबर है। आगर आपका जिला इनमे शामिल है तो आपका महीने का बजट इस बार कम आएगा।

एलपीजी गैस सिलेंडर का नया मूल्य चाईबासा

इसके अलावा चाईबासा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 902 रुपए हो गयी है। यह दर जमशेदपुर से थोडा ज्यादा है, लेकिन राज्य के कई अन्य जिलों के मुकाबले कम भी है। इस बदलाव के बाद चाईबासा के लोग थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि गैस की कीमत यहां एवरेज प्राइस से निचे है।

अगर आप चाईबासा जिले में रहते हैं तो आपको यह नया दाम जान लेना चाहिए ताकि गैस बुक करते समय आपको सही मूल्य पता हो। ध्यान देने वाली बात यह है कि चाईबासा जैसे जिले जहां ट्रांसपोर्टेशन और टैक्स कम है, वहां गैस की कीमतें भी तुलनात्मक रूप से कम रहती हैं।

रांची और अन्य बड़े शहरों में क्या है स्थिति

इसके अलावा आपको बता दूँ की राजधानी रांची समेत अन्य बड़े शहरों जैसे धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और गढ़वा में गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए तक है। ये राज्य की औसत कीमत मानी जा रही है, जो बाकी जिलों की तुलना में थोड़ी ज्यादा है।

यहां गैस की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन कुछ छोटे जिलों की तुलना में उपभोक्ताओं को 15 से 20 रुपए ज्यादा देने पड़ रहा है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो गैस बुक करने से पहले अपने डीलर से रेट जरूर जांच ले क्योकि रेट कभी भी गिरता है।

झारखंड के महंगे जिले – जानिए कहां सबसे महंगी गैस

हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा जैसे जिलों में 912 रुपए प्रति सिलेंडर का रेट है। यह पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा कीमत है इसलिए लिए यहाँ लोगो का बजट टाइट हो सकता है। रेट बढ़ने का करना यह बताया जा रहा है की इन जिलों में गोदाम चार्ज और टैक्स का भार ज्यादा आता है। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं

यह भी पढ़े : घर की छत्त पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार दे रही ₹78000 रूपये

क्यों अलग-अलग हैं जिलों के दाम?

एक ही राज्य में एलपीजी के दाम अलग-अलग क्यों होते हैं? इसका कारण आपको बता दे की गोदाम चार्ज, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय टैक्स है। तेल कंपनियां का LPG Gas price फिक्स होता है लेकिन हर जिले में लॉजिस्टिक्स और टैक्स की वजह से दामबढ़ता घटता है।

उदाहरण के लिए जमशेदपुर और सरायकेला में जहां ट्रांसपोर्टेशन आसान है वहां LPG का रेट कम रहता हैं। वहीं पहाड़ी या दूरदराज के इलाकों में ले जाने का खर्च बढ़ जाता है इसलिए LPG का रेट भी बढ़ता है।

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं लेकिन अगर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत में बदलाव आता है या डॉलर-रुपया का रेट बदलता है इसलिए महीने के बीच में भी दाम बदलता है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon