बच्चे से बूढ़े सभी बना सकते जन्म प्रमाण पत्र, नया आवेदन ऐसे करे Birth Certificate Apply Online

जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो सबसे पहला और जरूरी काम होता है उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना। यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि भविष्य के हर जरूरी काम का आधार होता है। चाहे स्कूल में दाखिला लेना हो या पासपोर्ट बनवाना, यह दस्तावेज हर जगह मांगा जाता है।

आजकल के डिजिटल दौर में इसे बनवाना पहले से काफी आसान हो गया है। अब माता-पिता घर बैठे अपने बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं। लेकिन कई लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी नहीं होती जिससे वे परेशान हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाये और बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर नया नियम क्या आया है

Birth Certificate Apply Online 2025

जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के जन्म से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करता है, जैसे कि जन्म की तारीख, समय, स्थान, और माता-पिता का नाम। यह दस्तावेज न सिर्फ सरकारी कामों में उपयोग होता है बल्कि यह पहचान के तौर पर भी बेहद जरूरी होता है। और बर्थ सर्टिफिकेट जिंदगी भर किसी न किसी जगह दस्तावेज के रूप में काम आता है।

अगर किसी के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, तो वह कई सरकारी योजनाओं, स्कूल में एडमिशन, पासपोर्ट बनवाने, या बैंक में खाता खुलवाने में परेशानी आ सकता है। इसलिए हर माता-पिता को अपने नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए।

यह भी पढ़े: सभी महिलाओं को मिल रहा फ्री सोलर आटा चक्की मशीन

जन्म प्रमाण पत्र के नए नियम

अब सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कुछ नए नियम बनाए हैं जिससे प्रक्रिया और आसान व पारदर्शी बन सके। सबसे जरूरी बात ये है कि बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा तभी प्रमाण पत्र बिल्कुल मुफ्त बनेगा। अगर देरी हो जाए तो मामूली लेट फीस देना पड़ेगा।

अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए अब सीधे अस्पताल से ही प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। साथ ही माता-पिता के आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आवेदन के समय सभी जानकारियां सही-सही भरनी होगी ताकि बाद में किसी तरह का सुधार न करना पड़े।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज

जब भी आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें, तो कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। इनमें शामिल हैं:

  • माता-पिता के आधार कार्ड
  • बच्चे के जन्म की अस्पताल से मिली पर्ची या रिपोर्ट
  • बच्चे का नाम (यदि पहले से तय है)
  • राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • मोबाइल नंबर, जो फॉर्म में दर्ज होगा

इन सभी दस्तावेजों की स्कैन की हुई साफ-सुथरी कॉपी रखें, ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपलोड करने में दिक्कत न हो।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

  • आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्टर करे
  • रजिस्टर करने के लिए आवेदन फॉर्म में बच्चे की जन्म तिथि, समय, स्थान, और माता-पिता की जानकारी भरें। फिर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट का विकल्प आएगा सबमिट करे।
  • अगर आपने जन्म के 21 दिन के भीतर आवेदन किया है, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद एक एप्लीकेशन पेज मिलेगा, जिसे संभाल कर रखें।

सत्यापन के बाद आप जन्म प्रमाण पत्र को पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं या डाक द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 21 वर्ष उम्र तक बेटियों को मिलेगा 143000 रुपये, जाने आवेदन प्रक्रिया

जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें?

अगर जन्म प्रमाण पत्र में कोई गलती हो जाए, जैसे नाम की स्पेलिंग गलत हो, जन्म की तारीख में फर्क हो या माता-पिता की जानकारी में गड़बड़ी हो तो चिंता न करे। आप निम्न तरीके से इसमें सुधार करवा सकते हैं।

  • इसके लिए आपको अपने नगर निगम या पंचायत कार्यालय में संपर्क करना होगा
  • कार्यालय में एक आवेदन पत्र भरकर गलती सुधारने की फॉर्म भरना होगा।
  • इसके साथ में सही जानकारी वाले दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाना होगा, इसमें आप स्कूल सर्टिफिकेट, अस्पताल की रिपोर्ट या आधार कार्ड दे सकते है। कुछ मामलों में एफिडेविट भी देना पड़ सकता है।
  • सुधार प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जिसमें सही जानकारी होती है।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों में मिल जाता है?

सत्यापन के बाद आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र जारी हो जाता है।

2. क्या जन्म प्रमाण पत्र बिना अस्पताल के बन सकता है?

हां, लेकिन इसके लिए पंचायत या नगर निगम से अन्य दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

3. क्या नाम बाद में जोड़ा जा सकता है?

जी हां, अगर नाम पहले तय नहीं हुआ हो तो बाद में नाम जोड़ने के लिए अलग से आवेदन किया जा सकता है।

4. क्या ऑनलाइन आवेदन सब जगह मान्य है?

हां, भारत के सभी राज्यों में ऑनलाइन आवेदन मान्य है। लेकिन हर राज्य की अलग वेबसाइट होती है।

5. क्या जन्म प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी जरूरी है?

अगर ई-कॉपी है तो कई जगह वह मान्य होती है, लेकिन कुछ संस्थान हार्ड कॉपी मांग सकते हैं

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon